बुधवार, नवंबर 11 2026 | 10:01:00 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / बैंकों में भर्ती के लिए युवाओं को बड़ा मौका, बदल गए हैं नियम, परीक्षा देने से पहले जान लें नई शर्तें

बैंकों में भर्ती के लिए युवाओं को बड़ा मौका, बदल गए हैं नियम, परीक्षा देने से पहले जान लें नई शर्तें


जयपुर. बैंकों में भर्ती के लिए युवाओं को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। अगस्त से अक्टूबर के बीच लगातार परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इस बार भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव भी किया गया है। अब हर खंड को अलग-अलग निर्धारित समय में हल करना होगा। यानी अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन जैसे खंडों को जल्दी हल करके बचे समय का उपयोग दूसरे विषयों के लिए नहीं कर पाएंगे। यह बदलाव प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में किया गया है। एसबीआई तथा अन्य भर्ती संस्थाओं ने परीक्षा प्रारूप घोषित कर दिया है। इसके अनुसार गणित, बुद्धि परीक्षण और अंग्रेजी के कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रश्न तीन खंडों में होंगे। हर खंड को हल करने के लिए 20-20 मिनट मिलेंगे। निर्धारित अवधि के बाद प्रश्न पत्र हट जाएंगे। इसके विपरीत पहले इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए एक घंटा मिलता था। परीक्षा प्रारूप में बदलाव से कटऑफ ऊपर जाने की बात भी कही जा रही है। हर विषय की अलग-अलग मेरिट हाई जाने की उम्मीद है।

Check Also

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज के समय में रिलिवेंस पर बुक टॉक

जयपुर. आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में “स्वामी विवेकानंद फॉर आवर टाइम्स” पुस्तक पर स्पेशल बुक टॉक का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *