बुधवार, मई 13 2026 | 06:14:43 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, 9 नवीन एवं 5 क्रमोन्नत पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार का अनुमोदन
Bharatpur Additional Superintendent of Police ADF office will now be shifted to Bayana

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, 9 नवीन एवं 5 क्रमोन्नत पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार का अनुमोदन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न जिलों में 9 नवीन एवं 5 पुलिस चौकियों से क्रमोन्नत पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार की अधिसूचना के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर एवं हदा, नागौर के महिला थाना डीडवाना व महिला थाना नावां, जैसलमेर के तनोट, राजसमंद के श्रीनाथजी मंदिर, कोटा के नान्ता, जयपुर ग्रामीण के महिला थाना कोटपूतली तथा सीकर के गोकुलपुरा पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार में रखे जाने वाले गांवों की अधिसूचनाओं के प्रारूप को मंजूरी दी है। साथ ही, पुलिस चौकियों से क्रमोन्नत नागौर के निम्बी जोधा व बडू, सीकर के डाबला एवं जाजोद तथा टोंक के मोर पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार की अधिसूचना के प्रारूप का भी निर्धारण किया गया है। गहलोत की इस मंजूरी से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में विभिन्न पुलिस चौकियों को थानों में क्रमोन्नत करने तथा नवीन पुलिस थाने खोले जाने की घोषणा की थी।

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *