मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:24:40 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार सायं को सीकर पहुंचते ही सर्किट हाउस परिसर में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता से सुना और कई परिवेदनाओं के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान लोगों ने सीकर के विकास की बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक सुभाष मील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *