मंगलवार, अगस्त 18 2026 | 09:27:13 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीकानेर में चार्टर्ड स्पीड द्वारा संचालित पीएम ई-बस सेवा का उद्घाटन
Chief Minister Bhajan Lal Sharma inaugurated the PM e-Bus service operated by Chartered Speed ​​in Bikaner.

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीकानेर में चार्टर्ड स्पीड द्वारा संचालित पीएम ई-बस सेवा का उद्घाटन

बीकानेर. राजस्थान में स्वच्छ, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड ने बीकानेर में पीएम ईबस सेवा का संचालन प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पीएम ईबस डिपो एवं सेवा का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत हुई।

बीकानेर में पीएम ईबस सेवा की शुरुआत से शहरवासियों को आधुनिक, विश्वसनीय और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह पहल शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथसाथ शहरी परिवहन तंत्र के निरंतर विकास में भी योगदान देगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से नागरिकों के दैनिक आवागमन को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाने के साथ ही स्वच्छ और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।

पीएम ईबस सेवा का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन अनुभव प्रदान करना है। इसके अंतर्गत विश्वसनीय परिवहन सुविधा, बेहतर पहुंच और आधुनिक यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पारंपरिक सार्वजनिक परिवहन से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने तथा राजस्थान के स्वच्छ एवं हरित परिवहन की व्यापक दृष्टि को आगे बढ़ाने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक संयम गांधी ने कहा
बीकानेर में पीएम ईबस सेवा की शुरुआत राजस्थान में स्वच्छ और अधिक कुशल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। चार्टर्ड स्पीड कंपनी में हमारा प्रयास है कि विद्युत परिवहन की ओर हो रहा बदलाव नागरिकों के दैनिक यात्रा अनुभव में सार्थक सुधार के रूप में दिखाई दे। हमें राजस्थान सरकार के साथ मिलकर टिकाऊ और हरित परिवहन के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में प्रसन्नता है। हम स्वच्छ, अधिक विश्वसनीय और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवहन तंत्र के निर्माण के राज्य के दृष्टिकोण को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बीकानेर में पीएम ईबस सेवा की शुरुआत राजस्थान में चार्टर्ड स्पीड कंपनी के बढ़ते हरित परिवहन संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी इससे पहले जयपुर और भीलवाड़ा में कुल 47 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर चुकी है। इसके बाद हाल ही में जयपुर में अतिरिक्त 16 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया। इन पहलों के माध्यम से चार्टर्ड स्पीड कंपनी राजस्थान में स्वच्छ, टिकाऊ और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में निरंतर योगदान दे रही है।

पीएम ईबस सेवा योजना के अंतर्गत अपने संचालन के माध्यम से चार्टर्ड स्पीड कंपनी राजस्थान सहित देश के अन्य शहरों में भी स्वच्छ, अधिक कुशल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के विकास में निरंतर सहयोग कर रही है।

Check Also

Price of unbridled vegetables now increased by 25 to 200% in Corona crisis

फलों और सब्जियों के केवल 3.1 प्रतिशत सैंपल में एफएसएसएआई कीटनाशक अवशेष सीमा से ज्यादा पाए गए : सरकार

नई दिल्ली. सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि पिछले तीन सालों में 23 राज्यों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *