बुधवार, मई 13 2026 | 07:16:45 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

जयपुर। पहला सुख निरोगी काया की परिकल्पना को साकार करना राज्य सरकार का हमेशा से ही लक्ष्य रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme) का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2021-22 में ’यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज’ को प्रदेश में लागू करने की घोषणा की गई, जिसकी अनुपालना में 1 मई 2021 से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की गई। योजना के अंतर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है जिसे मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2023-24 में बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है।

निशुल्क इलाज के बाद वह पूर्ण रूप से स्वस्थ

योजना से लाभान्वित हुए बाड़मेर जिले के गांव ताकू बेरी तहसील सिणधरी की निवासी धनी देवी के शरीर में खून की कमी होने के वे कारण काफी समय से थकान महसूस कर रही थी। खून की कमी के कारण शरीर में पीलापन आना शुरू हो गया। इस कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गई। उन्हें स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। योजना के तहत सिणधरी के निजी अस्पताल में उनका निःशुल्क इलाज हुआ और योजना का पूर्ण लाभ मिला। राज्य सरकार द्वारा उनके इलाज के लिए 12 हज़ार 600 रूपए की धनराशि व्यय की गयी। धनी देवी बताती है की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना के तहत मिले निशुल्क इलाज के बाद वह पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस कर रही है और उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत को बहुत बहुत आभार प्रकट किया।

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *