बुधवार, मई 13 2026 | 06:12:01 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन
Chief Minister gave approval: Neem police station-Kotputli State Highway now 4-lane

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : नीम का थाना-कोटपूतली स्टेट हाईवे अब 4-लेन

178 करोड़ रुपए की लागत से होगा 38 कि.मी. सड़क का विकास कार्य

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़क तंत्र विकसित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने नीम का थाना-कोटपूतली सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 178 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से नीम का थाना-कोटपूतली तक 38 कि.मी. लम्बाई की सड़क को 4 लेन कर डिवाईडर का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से मार्ग पर यातायात सुगम हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस मार्ग को 4 लेन करने की घोषणा की गई थी।

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *