मंगलवार, अक्तूबर 20 2026 | 05:58:54 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, डूंगरपुर के साबला में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी — अस्थाई जूनियर रेजिडेंट के पदों में 6 माह की अभिवृद्धि

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, डूंगरपुर के साबला में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय

संचालन के लिए 21 पदों का होगा सृजन, भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ की स्वीकृति

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर के साबला में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही गहलोत ने महाविद्यालय के संचालन के लिए नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, डूंगरपुर जिले के साबला में 4.50 करोड़ रूपए की लागत से महाविद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। महाविद्यालय के संचालन के लिए प्राचार्य, पुस्तकालयध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-प्रथम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला वाहक, प्रयोगशाला सहायक तथा बुक लिफ्टर के 1-1, सहायक आचार्य के 7, कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 2-2 पद सहित कुल 21 पदों को सृजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वर्ष अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान साबला में नवीन राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है। गहलोत की इस मंजूरी से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी तथा वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

Check Also

Municipal council orders ineffective, meat shops open in Balotra even during Navratri!

नगर परिषद के आदेश बेअसर, बालोतरा में नवरात्रा के दौरान भी खुली मीट की दुकानें!

बालोतरा. नगर परिषद के आदेशों की पालना होती नजर नहीं आ रही है। नवरात्रा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *