मंगलवार, अक्तूबर 20 2026 | 05:30:50 PM
Breaking News
Home / धर्म समाज / वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 44 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान
Additional budget provision of Rs 44 crore for Senior Citizen Pilgrimage Scheme

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 44 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान

जयपुर। राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के वृद्धजनों में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना (senior citizen pilgrimage scheme rajasthan) को लेकर अपार उत्साह है। इनकी भावनाओं के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 में 40 हजार वृद्धजनों को यात्रा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस लक्ष्य की क्रियान्विति में 44 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। योजना अन्तर्गत पहले 46 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। अब यात्रियों की संख्या बढ़ने से 44 करोड़ रुपए और दिए गए है। इस स्वीकृति से यात्रियों को हवाई और रेल के जरिए विभिन्न तीर्थ स्थलों पर यात्रा कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2013 में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की शुरूआत की गई थी। उस समय 41 हजार यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर भेजकर दर्शन कराए गए। अब तक 1.17 लाख से अधिक यात्रियों को दर्शन कराया जा चुका है। इस वर्ष 14 जून को जयपुर और कोटा से रामेश्वरम-मदुरई के लिए यात्रियों की ट्रेन को रवाना किया गया था। यात्रा का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
——

Check Also

Center and RBI told Supreme Court- Loan Moratorium can be extended for 2 years

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

नई दिल्ली. अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *