सोमवार, सितंबर 28 2026 | 12:04:12 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- लोकायुक्त सचिवालय में 11 नवीन पदों का होगा सृजन
Gehlot approved: Urdu literature will be taught in 13 schools of Deeg.

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- लोकायुक्त सचिवालय में 11 नवीन पदों का होगा सृजन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकायुक्त सचिवालय में 11 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित पदों में अनुभागाधिकारी का 1, सहायक सचिव के 2, सहायक अनुभागाधिकारी के 4 एवं लिपिक ग्रेड-। के 4 पद (कुल 11 पद) शामिल हैं। साथ ही, श्री गहलोत ने लोकायुक्त सचिवालय में मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों की कैडर स्ट्रेन्थ को पुनर्निधारित किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
गहलोत की इस मंजूरी से एक ओर जहां लोकायुक्त सचिवालय में आमजन की लोकसेवकों के विरूद्ध भ्रष्टाचार, कदाचरण एवं पद दुरूपयोग सम्बन्धी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा सकेगी। वहीं, लोकायुक्त सचिवालय में मंत्रालयिक सेवा के विभिन्न कैडरों में कार्यरत कार्मिकों को पदोन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *