मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:49:45 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / इंडियन आर्मी डे पर रिलीज होगा ‘कोड एम’, ट्रेलर रिलीज

इंडियन आर्मी डे पर रिलीज होगा ‘कोड एम’, ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली| टेलीवीजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद जानीमानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अब चुनौतीपूर्ण रोल के साथ वेब सीरीज में नजर आने वाली है। जेनिफर ने टीवी पर राज करने के साथ दुनिया को ये साबित कर दिया कि कोई ऐसा किरदार नहीं है जो वो नहीं कर सकती हैं। जेनिफर जल्द ही एएलटी बालाजी और जी5 की वेब सीरीज कोड एम (‘Code M’ to be released on Indian Army Day) में नए अंदाज के साथ नजर आएंगी। दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है और अब दर्शकों को इस सीरीज के आने का इंतजार है।

कोड-एम को तोड़ती नजर आएगी जेनिफर

खबरों की माने तो इस सीरीज में जेनिफर (Jennifer Winget) मेजर मोनिका मेहरा का किरदार निभाती नजर आएंगी। मोनिका एक सैन्य वकील हैं और उनकी जिम्मेदारी है एक केस की तह तक जाना। सा‌थ ही कोड-एम को तोड़ना करना। इस सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं जेनिफर (Jennifer Winget) को ट्रेलर में दमदार एक्शन सीन्स करते और इंटेंस डायलॉग डिलीवरी करते देखा जा सकता है।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *