बुधवार, मई 13 2026 | 04:14:12 AM
Breaking News
Home / बाजार / अगले महीने से सात से आठ प्रतिशत महंगे होंगे टीवी, घरेलू उपकरण

अगले महीने से सात से आठ प्रतिशत महंगे होंगे टीवी, घरेलू उपकरण

cp.reporter.jaipur

टीवी और घरेलू उपकरण अगले महीने से महंगे हो सकते हैं। कंपनियां त्यौहारी सीजन के बाद अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। त्यौहारी बिक्री के मद्देनजर कपनियों ने बढ़ी लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय खुद अस्थायी रूप से वहन किया। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और सीमा शुल्क में बढ़ोतरी से इन उत्पादों की लागत बढ़ी है। पीटीआई के मुताबिक, पैनासोनिक इंडिया अपने उत्पादों के दाम में 7 प्रतिशत तक की वृद्धि करने के लिए तैयार है जबकि कुछ अन्य कंपनियां पहले ही कीमतों में वृद्धि कर चुकी है।

पैनासोनिक इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा ने बताया, “पिछले कुछ महीने में रुपये में गिरावट आई है, जिसका असर लागत पर पड़ा है। हमने ग्राहकों के लिये बढ़ी लागत मूल्य का बोझ झेलने की काफी कोशिश की लेकिन बाजार की स्थिति को देखते हुये हमें अगले महीने से दाम में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी।” हायर इंडिया के अध्यक्ष एरिक ब्रगैंजा ने कहा, “हमने यह सुनिश्चित किया है कि भारत में त्योहारी सीजन के बाद कीमतों में वृद्धि प्रभावी होगी क्योंकि त्योहारी सीजन में बड़े पैमाने पर लोग टिकाऊ उपभोग की वस्तुएं खरीदते हैं।”
भारत में त्यौहारी सीजन ओणम से शुरू होता है और दशहरा के बाद दीपावली के साथ खत्म होता है। इस दौरान उद्योग की कुल बिक्री में से एक-तिहाई त्यौहारी सीजन के दौरान ही हासिल होती है।
हालांकि, सोनी जैसी कंपनियों की फिलहाल मूल्य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है। सोनी इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी अभी अपने टीवी के मूल्य में संशोधन करने की कोई योजना नहीं है।

Check Also

ICICI Lombard to acquire Bharti AXA General Insurance

आईसीआईसीआई बैंक ने iMobile पर यूपीआई लेनदेन के लिए ‘बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन’ की सुविधा शुरू की

₹5,000 तक के यूपीआई लेनदेन के लिए फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए भुगतान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *