बुधवार, अगस्त 12 2026 | 01:06:41 AM
Breaking News
Home / बाजार / भारतीय अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा कोरोना का असर : रिपोर्ट
corona-will-not-affect-indian-economy-report

भारतीय अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा कोरोना का असर : रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना के असर को देखते हुए मंदी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर नहीं होगा। एशियाई विकास बैंक ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी की रोकथाम के उपायों की वजह से चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर चार फीसद के स्तर तक रह सकती है।

भारत की आर्थिक विकास दर 6.2 फीसद का अनुमान

इस दौरान एशिया की विकास दर महज 2.2 फीसद पर रहने का अनुमान है और बैंक ने अगले वित्त वर्ष (2021-22) में भारत की आर्थिक विकास दर के 6.2 फीसद तक रहने का अनुमान जताया है। एडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव काफी मजबूत है, ऐसे में अगले वित्त वर्ष के दौरान भारत की विकास दर में तेजी रहेगी।

सकारात्मक असर अगले वित्त वर्ष में मिलेगा

वहीं बैंको का कहना है कि भारत में कोरोना का प्रभाव व्यापक नहीं है। सरकार ने इसे रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं और कॉरपोरेट और इनकम टैक्स में कई वित्तीय सुधार किए हैं। सकारात्मक असर अगले वित्त वर्ष में देखने को मिलेगा। एडीबी ने अपने अनुमान में कहा कि कोरोना के कारण इस साल की पहली तिमाही में चीन के उद्योग, बिक्री और निवेश में भारी कमी देखने को मिलेगी। चीन की आर्थिक विकास दर 2.3 फीसद पर रह सकती है और अगले वित्त वर्ष में चीन की जीडीपी वृद्धि दर 7.3 फीसद रह सकती है। वहीं फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर दो फीसद रहने का अनुमान लगाया है।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *