शनिवार, जून 27 2026 | 08:21:26 AM
Breaking News
Home / बाजार / Debit Card: कर लें ये काम नहीं तो 31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएंगे आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड

Debit Card: कर लें ये काम नहीं तो 31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएंगे आपके क्रेडिट और डेबिट कार्ड

नई दिल्ली: अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक के एक नियम के मुताबिक सभी कार्ड में 31 दिसंबर 2018 तक सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमवी चिप और पिन आधारित होने चाहिए। अगर आपके कार्ड में ईएमवी चिप नहीं लगी है तो ये 1 जनवरी 2019 से काम नहीं करेंगे। ये नियम सभी बैंकों के कार्ड पर लागू होगा।
ईएमवी चिप एकदम सिम कार्ड जैसी होती है। ये आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड में लगाई जाती है। इससे पहले कार्ड में पीछे की तरफ मैग्नेटिक स्ट्रीप होती थी। इस स्ट्रीप से आपके बैंक अकाउंट की जानकारी चोरी होने का खतरा ज्यादा था। इसलिए रिजर्व बैंक ने नियम बनाया है कि अब सारे कार्ड में ईएमवी चिप ही होगी। आपके कार्ड की वैधता की तारीख भले कुछ भी हो अगर आपने
ईएमवी चिप वाला कार्ड नहीं लिया है तो आप बैंक के काम नहीं कर पाएंगे। इस ईएमवी चिप में आपका पेमेंट डेटा होता है। आप जब भी पेमेंट करते हैं तब हर बार ये यूनिक डेटा बनाता है। इस कारण इसकी कॉपी करना मुश्किल होता है। वहीं मैग्निटक स्ट्रिप का डेटा आसानी से कॉपी हो सकता है। बैंकों ने इसके लिए तारीख 31 दिसंबर से आगे बढ़ाने की मांग की थी लेकिन इसकी तारीख आगे
बढ़ने की संभावना पहले ही कम है। एक बार अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड चेक कर लें। अगर उसमें सिम जैसी चिप लगी है तो आपको कार्ड बदलने की जरूरत नहीं है। वहीं अगर इसमें चिप नहीं
है तो आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर नए कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपके पते पर आपका नया कार्ड आ जाएगा। बैंक अपनी तरफ से भी इनको बदलने के लिए कदम उठा रहे हैं।

Check Also

Gold and silver market illuminated on Dhanteras, sales of coins increased

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम 2.70 लाख रुपए के नीचे फिसला

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। इससे सोने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *