सोमवार, नवंबर 09 2026 | 03:27:17 PM
Breaking News
Home / रीजनल / 15 धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर होंगे विकास कार्य, मुख्यमंत्री ने दी 50.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति
Chief Minister gave approval – 2600 posts will be filled on contract under Mahatma Gandhi NREGA scheme

15 धार्मिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर होंगे विकास कार्य, मुख्यमंत्री ने दी 50.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति

जयपुर। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में राज्य के 10 मंदिरों, 3 किलों एवं 2 महत्वपूर्ण स्मारकों में 50.40 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, तेजाजी महाराज सुरसुरा किशनगढ़ अजमेर, श्री राधा माधव जी मंदिर वृन्दावन (जयपुर मंदिर), श्री कुशल बिहारीजी मंदिर बरसाना भरतपुर, श्री राजचन्द्र जी मंदिर बड़ी चौपड़ जयपुर, श्री ढार देवी जी मंदिर कोटा, श्री मंगलेश्वर मातृकुण्डिया मंदिर चित्तौड़गढ़, गोगाजी मंदिर गोगामेड़ी हनुमानगढ़, श्री बाबाजी राजमंदिर मांगरोल बारां, रूणिजा रामदेवरा जैसलमेर एवं तेजाजी मंदिर खरनाल नागौर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही, बारां के शाहबाद व नाहरगढ़ किले तथा झालावाड़ के गागरोन किले में विकास कार्य होंगे। इसके अलावा जालोर के तोपखाना और प्राचीन छतरियां भद्राजून में भी संरक्षण-पुनरुद्धार कार्य करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *