मंगलवार, अक्तूबर 20 2026 | 04:25:58 PM
Breaking News
Home / रीजनल / जल संचय के लिए धानुका चलाएगी देशव्यापी मुहिम
Dhanuka will run a nationwide campaign for water conservation

जल संचय के लिए धानुका चलाएगी देशव्यापी मुहिम

जयपुर. कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ‘धानुका एग्रीटेक लिमिटेड’ (Dhanuka Agritech Limited) जल्द ही जल संचय हेतु देशव्यापी अभियान (Dhanuka campaign for water conservation) चलाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए धानुका ग्रुप के चेयरमैन श्री आर जी अग्रवाल ने बताया कि कंपनी जल संचयन कार्य को लेकर बेहद गंभीर है और इस दिशा में कई सार्थक पहल भी किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि यह अभियान एक वर्ष तक लगातार चलाया जाएगा और इसके लिए जगह—जगह किसानों की संगोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने देश भर में जल संकट की समस्याओं पर चिंता जताई और कहा कि अब हमें इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

22 मार्च को विश्व जल दिवस

धानुका ग्रुप के चेयरमैन श्री आर जी अग्रवाल ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत जल का उपयोग हमारे देश में सिर्फ कृषि कार्य के लिए होता है। अगर कृषि क्षेत्र में जल की खपत कम हो जाए तो शायद जल संकट कम हो सकता है। यह विदित हो कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस (world water day 2023) के उपरांत इस देशव्यापी अभियान में लोगों को जल संचय के प्रति जागरूक किया जाएगा, खासकर किसानों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यह बताने की कोशिश की जाएगी कि कृषि कार्य में कैसे जल को बचाया जा सकता है और उसका संचयन किया जा सकता है।

ड्रोन से खेती-किसानी में दिया बल

उन्होंने ड्रोन से खेती-किसानी में बल दिया और बताया कि कैसे इसके इस्तेमाल से हम पानी बचा सकते हैं? खेतों में रसायन या पेस्टीसाइड्स के छिड़काव में कम पानी के इस्तेमाल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि धानुका कंपनी देश भर में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए जागरूकता चलाएगी। साथ ही, कंपनी देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का पूर्वानुमान करने वाली ‘मौसम जानकारी केंद्र’ स्थापित करेगी ताकि आसानी से किसानों को मौसम के अनुरूप पानी के इस्तेमाल की जानकारी मिल सके।

बांधों से 10,000 परिवारों को लाभ

कंपनी के ग्रुप चेयरमैन श्री आर जी अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए धानुका ने पहले भी कई पहल किए हैं। कंपनी ने विगत वर्षों में इसी संदर्भ में एक विशेष अभियान चलाया था— जिसमें फिल्म अभिनेता सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से करार किया गया था। असल में श्री बच्चन ने साठ सेकेंड की एक डॉक्यूमेंट्री–‘इन्सान पानी बना तो नहीं सकता, पर बचा जरूर सकता है’ में उनके द्वारा जल संरक्षण के महत्व को बताया है। इसमें पानी बचाने की आवश्यकता को दर्शाने वाले सूचनात्मक पर्चे, पोस्टर और बैनर कई मुख्य स्थलों पर प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने जुगलपुरा, देवीपुरा (जिला सीकर), मैनपुर की धानी, संकोत्रा और कोठपुतली (जिला जयपुर), राजस्थान में पाँच चेक डैम यानी रोका बाँध का निर्माण किया है। इन बांधों से 50,000 से अधिक आबादी वाले लगभग 10,000 परिवारों को आज इसका लाभ मिल रहा है।

जल के संरक्षण जागरूकता के लिए अभियान

ज्ञात हो कि करीब दो दशक पहले सन् 2005 से पानी की विकराल होती समस्या के मद्देनजर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने जल के संरक्षण और इसके विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर एक अभियान चलाया- जिसका नाम था, “गाँव का पानी गाँव में और खेत का पानी खेत में”। धानुका कंपनी को इस बात से बेहद खुशी है कि सिंचाई के लिए जल संरक्षण के बारे में संगठन के दृष्टिकोण को भारत सरकार के एजेंडे के साथ खूबसूरती से रेखांकित किया गया है। भारत सरकार जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, वाटरशेड विकास के महत्व को पहचानती है।

Check Also

Municipal council orders ineffective, meat shops open in Balotra even during Navratri!

नगर परिषद के आदेश बेअसर, बालोतरा में नवरात्रा के दौरान भी खुली मीट की दुकानें!

बालोतरा. नगर परिषद के आदेशों की पालना होती नजर नहीं आ रही है। नवरात्रा की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *