बुधवार, मई 13 2026 | 09:02:19 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / जियो फोन खरीद का दिवाली ऑफर एक माह बढ़ा

जियो फोन खरीद का दिवाली ऑफर एक माह बढ़ा

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने दिवाली ऑफर के तहत जियो फोन की खरीद के ऑफर को एक महीने और बढ़ा दिया है । इस ऑफर के तहत रिलायंस जियो फोन मात्र 699 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है । आॅफर के तहत जियो फोन की खरीद पर कंपनी 801 रुपए की छूट के साथ ही 693 रुपए का डेटा लाभ भी ग्राहक को दे रही है। कंपनी ने जियो फोन 1500 रुपए पर लांच किया था। ऑफर के दौरान जियो फोन खरीदने वाले ग्राहक को एक तरह से यह मुफ्त ही मिल रहा है।

699 रुपए में मिल रहा जियो फोन

जियो ने दिवाली ऑफर 2019 के तहत जियो फोन 699 रुपए में देने का एलान किया था। जियो फोन की खरीद पर 693 रुपए का अतिरिक्त लाभ भी दिया जा रहा। इसमें ग्राहक को इंटरनेट डेटा भी मिल रहा है। यह डेटा 99-99 रुपए के सात रिचार्ज में ग्राहक को मिलेंगे। दिवाली ऑफर को बढ़ाने के संबंध में रिलायंस जियो ने कहा कि ग्राहकों की भारी मांग पर जियो फोन का 699 रुपए वाला दिवाली ऑफर एक माह के लिए और बढ़ाया गया है। जियो ने कहा कि दिवाली ऑफर के तहत जियो फोन की बिक्री में खासकर ग्रामीण अंचलों में जोरदार इजाफा देखने को मिला। कंपनी ने कहा जियो के दिवाली ऑफर से 2 जी फोन के माडलों की बिक्री भी कम हुई है। कंपनी का कहना है कि 2 जी फोन पर केवल बात की जा सकती है जबकि जियो फोन 4 जी डिवाइस है जिसमें जियो टीवी, व्हाट्सएप, फेसबुक, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो म्यूजिक जैसे कई बेहतरीन ऐप हैं और यह ग्राहक को काफी भा रहे हैं।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *