मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 03:54:06 AM
Breaking News
Home / बाजार / 10 दिन में कर लें ये काम ताकि बंद न हों Ola, Paytm, Phone Pay जैसे वॉलेट की सुविधा

10 दिन में कर लें ये काम ताकि बंद न हों Ola, Paytm, Phone Pay जैसे वॉलेट की सुविधा

नई दिल्‍ली| अगर आप Ola, Paytm, Phone Pay, Google Pay, Amazon Pay जैसे वॉलेट के यूजर हैं तो अभी केवाईसी (KYC) पूरी करा लें नहीं तो ये सारे एप 31 अगस्‍त को आपको सेवा नहीं दे पाएंगे. आरबीआई (RBI) की पेमेंट वॉलेट कंपनियों को दी गई समय सीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI फरवरी में वॉलेट कंपनियों की गुहार पर इसकी समयसीमा छह माह बढ़ाई थी, लेकिन 30 से 40 फीसद यूजर की केवाईसी अभी पूरी नहीं हो पाई है. ऐसे में Ola, Paytm, Phone Pay, Google Pay, Amazon Pay जैसी कंपनियों का वॉलेट इस्तेमाल करने वाले करोड़ यूजर प्रभावित होंगे.

वीडियो केवाईसी कराने का विकल्प देने का अनुरोध
अगर नए मानकों की बात करें तो इसके तहत, वॉलेट पर आपको पैन कार्ड (PAN) , आधार नंबर (Adhar) जैसे दस्तावेज अपलोड कराने होते हैं और उसके बाद कंपनी के एजेंट जाकर इसको सत्यापित भी करते हैं. वॉलेट कंपनियों का कहना है कि भौतिक सत्यापन से उनका खर्च कई गुना बढ़ गया है. पेटीएम और अन्य वॉलेट कंपनियों ने आरबीआई से वीडियो केवाईसी कराने का विकल्प देने का अनुरोध भी किया था, लेकिन अभी कोई नहीं पहल नहीं हुई है.

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *