रविवार, सितंबर 27 2026 | 06:03:14 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने दमोह में ‘‘एक जिला-एक उत्पाद’’ योजना की समीक्षा की

मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने दमोह में ‘‘एक जिला-एक उत्पाद’’ योजना की समीक्षा की

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंगलवार को दमोह जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषि और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों और किसान बंधुओं से संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ‘‘एक जिला-एक उत्पाद’’ योजना के जमीनी क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है, ताकि क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिले और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों। एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पादों के बेहतर क्रियान्वयन और दमोह जिले में इसके सफल भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा भी की गई।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *