शनिवार , मई 04 2024 | 12:11:39 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / अमेजन फैशन पर उपलब्ध होंगे ईजीबाय के कपड़े
EasyBoy clothing will be available on Amazon Fashion

अमेजन फैशन पर उपलब्ध होंगे ईजीबाय के कपड़े

बेंगलुरु। रिटेल ब्रांड ईजीबाय (Retail Brand EasyBoy) अब अमेजन फैशन इंडिया (Amazon Fashion India) पर उपलब्ध होगा। अमेजन फैशन इंडिया के डायरेक्टर (स्ट्रैटेजिक इनीशिएटिव) मयंक शिवम ने कहा कि अमेजन फैशन के साथ अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए ईजीबाय (Retail Brand EasyBoy) ऑनलाइन-ओनली ब्रांड्स पेश करेगी, जिनका निर्माण मौजूदा श्रेणियों के लिए विशेषरूप से किया जाएगा।

ईजीबाय के संपूर्ण कलेक्शन

ईजीबाय (Retail Brand EasyBoy) ने कुछ एसएमई को अपने साथ जोड़ा है और उनके पोषण के जरिए एक आपूर्ति शृंखला प्रणाली का निर्माण किया है, जो अब ईजीबाय और अमेजन फैशन दोनों के साथ मिलकर विकसित होने में सक्षम होंगे। अगले 6 माह में संपूर्ण भारत में उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑफलाइन कलेक्शन को स्टोर फुलफिलमेंट प्रोग्राम के माध्यम से ऑनलाइन लाया जाएगा। ब्रांड उपभोक्ता की जरूरत के आधार पर नई श्रेणी के लिए अपने चयन का भी विस्तार करेगी। अमेजन फैशन (Amazon Fashion) पर ईजीबाय (Retail Brand EasyBoy) के संपूर्ण कलेक्शन में 2000 से अधिक स्टाइल है, जिनकी कीमत 69 रुपए से लेकर 699 रुपए तक है।

अमेजन इंडिया देशभर में करेगा 20000 नियुक्तियां

Check Also

जेके पेपर का नया कैम्पेन

नई दिल्ली. जेके पेपर डाक रूम के साथ मिलकर अपने एनुअल कैम्पेन ‘लेटर टू माय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *