बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:19:04 PM
Breaking News
Home / राजकाज / तेज रफ्तार पकड़ रही है अर्थव्यवस्था, निवेशक निवेश को तैयार : गोयल

तेज रफ्तार पकड़ रही है अर्थव्यवस्था, निवेशक निवेश को तैयार : गोयल

नई दिल्ली| भारतीय अर्थव्यवस्था तेज रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है और निवेशको भारत में निवेश करने के लिए काफी उत्साहित हैं। ये बातें वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच के सालाना सम्मेलन में कही। गोयल ने यहां कहा कि भारत सरकार ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बात करेगी।

भारत में स्थिति पहले से काफी बेहतर

भारत में स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है और अब अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी में है। चार या पांच कंपनियों ने आने वाले सालों में अपने कुल कार्यबल के 50 फीसद के भारत से बाहर ऑपरेट होने की बात कही है।

आरसईपी मौजूदा स्वरूप में होता तो…

गोयल ने कहा कि आरसईपी एक अंसतुलित व्यापार समझौता था, जो कि आठ साल पहले तय किये गए सिद्दांतों के मुताबिक नहीं था और आरसीईपी के देशों में से जापान व कोरिया सहित आसियान के दस देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व्यापार समझौते हैं। उन्होंने कहा कि भारत छह से आठ महीनों के अंदर ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी कर सकता है। गोयल ने कहा कि आरसईपी मौजूदा स्वरूप में होता है तो भारत और चीन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होता। हालाँकि बेहतर और पारदर्शिता माहौल मिले बिना भारत इसके लिए तौयार नहीं होगा।

Check Also

Minister of State for Petroleum and Natural Gas Suresh Gopi

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *