बुधवार, मई 13 2026 | 05:18:31 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, 29 अप्रैल और 6 मई को होगा मतदान

राजस्थान में दो चरणों में होंगे चुनाव, 29 अप्रैल और 6 मई को होगा मतदान

 नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने रविवार शाम को प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि देशभर में सात चरणों में चुनाव में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रेल को होगा। चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होंगे।

राजस्थान में दो चरणों में चुनाव

राजस्थान में चुनाव चौथे चरण से शुरू होंगे। चौथे चरण में 29 अप्रेल को राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। उसके बाद छठे चरण में 6 मई को राजस्थान में शेष 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

 स्वदेश में 25 लोकसभा सीटें हैं

प्रदेश में 25 लोकसभा सीटें हैं। गत लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन अजमेर और अलवर के तत्कालीन सांसदों के निधन के कारण वहां गत वर्ष उपचुनाव हुए थे। इन उपचुनावों में ये दोनों सीटें बीजेपी के हाथ से निकल गई थी और उन पर कांग्रेस काबिज हो गई थी।

दो सीटें अभी खाली हैं

उसके बाद हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में फिर से दो लोकसभा सीटें खाली हो गईं। इनमें अजमेर से कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा का उपचुनाव जीतने वाले डॉ. रघु शर्मा और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले दौसा के सांसद हरीश मीणा ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। ये दोनों चुनाव जीत गए थे लिहाजा ये सीटें अभी खाली है। वर्तमान में बीजेपी के पास 22 और कांग्रेस के पास एक लोकसभा सीट है।

प्रदेश में ये हैं लोकसभा 25 सीटें
01. जयपुर
02. जयपुर ग्रामीण
23. सीकर
04. चूरू
07. झुंझुनूं
06. दौसा
07. अलवर
08. टोंक-सवाईमाधोपुर
09. उदयपुर
10. भीलवाड़ा
11. राजसमंद
12. चित्तौड़गढ़
13. जोधपुर
14. नागौर
15. अजमेर
16. बीकानेर
17. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़
18. बाड़मेर-जैसलमेर
19. जालोर-सिरोही
20. पाली
21. भरतपुर
22. करौली-धौलपुर
23. बांसवाड़ा
24. कोटा-बूंदी
25. झालावाड़-बारां

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *