रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:02:46 AM
Breaking News
Home / रीजनल / राजस्व कम मिला तो आबकारी आयुक्त ने 19 अधिकारियों को थमाये नोटिस

राजस्व कम मिला तो आबकारी आयुक्त ने 19 अधिकारियों को थमाये नोटिस

जयपुर। आबकारी विभाग ने विभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व लक्ष्य के अर्जन में ढिलाई बरतने पर 19 जिलों के आबकारी अधिकारियों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। आबकारी आयुक्त विष्णुचरण मलिक ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी चुरू, झुन्झुनू, झालावाड़, राजसमंद, चितौड़गढ़, दौसा, करौली, जैसलमेर, प्रतापगढ, बाड़मेर, धौलपुर, जोधपुर, नागौर, अलवर, पाली, कोटा, टोंक, भरतपुर एवं जालोर से आंवटित राजस्व लक्ष्यों के विरूद्ध काफी कम राजस्व अर्जित करने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और समस्त स्रोतों से आय अर्जन कर 31 दिसंबर 2019 तक आंवटित राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इन जिलों में शत—प्रतिशत का लक्ष्य

मलिक ने बताया कि साथ ही सम्बन्धित जोनल अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर को प्रभावी पर्यवेक्षण कर राजस्व लक्ष्यों की शत् प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

राजस्व लक्ष्य में ढिलाई पर 11 जिलों के खनि अभियंताओं को नोटिस

खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने विभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व लक्ष्य के अर्जन में ढिलाई बरतने पर 11 जिलों के खनि अभियंताओं को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने कोटपूतली, नागोर, अजमेर, जालोर, जैसलमेर, चुरू, प्रतापगढ, सलुम्बर, भीलवाड़ा, चितौड़गढ एवं सवाईमाधोपुर खनि अभियन्ता एवं सहायक खनि अभियन्ताओं द्वारा राजस्व लक्ष्य के मुकाबले काफी कम राजस्व अर्जित करने के कारण स्पष्टीकरण मांगा है तथा समस्त स्रोतों से आय अर्जन कर 31 दिसंबर 2019 तक आंवटित राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ऎसा नहीं करने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *