मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 06:20:47 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / मशहूर फिल्ममेकर और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का निधन

मशहूर फिल्ममेकर और ऋतिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश का निधन

कानपुर। ऋतिक रोशन के नाना, जाने माने फिल्मकार जे ओम प्रकाश, का 93 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उनका देहांत 7 अगस्त, 2019 को सुबह 8 बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 12:30 बजे मुंबई के पवन हंस विले पार्ले में हुआ। जे ओम प्रकाश ने आप की कसम, आख़िर क्यूं, अपना बना लो, अपनापन, आशा, अपर्ण, आदमी खिलौना है जैसी फ़िल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता था।

अमिताभ ने किया ट्वीट
जे ओम प्रकाश की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बेहद हिट फिल्मों साबित हुईं जैसे आयी मिलन की बेला, आस का पंछी,  और आए दिन बहार के आदि। जे ओम प्रकाश के निधन की खबर पाने के बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, धर्मेंद्र और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स उनके मुंबई स्थित आवास पर उनको श्रद्घांजलि देने के लिए पहुंच गए थे। बिग बी ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्वीट भी किया और लिखा, कि फेमस निर्माता जे ओम प्रकाश जी, का आज सुबह निधन हो गया वे एक दयालु मिलनसार, मेरे पड़ोसी और ऋतिक के दादा थे। उनके ना रहने से मैं उदास हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *