मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:04:46 AM
Breaking News
Home / बाजार / फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक का उत्तर प्रदेश में यहां खुला बैंकिंग सेवा केंद्र, देखिए यहां?

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक का उत्तर प्रदेश में यहां खुला बैंकिंग सेवा केंद्र, देखिए यहां?

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की लखनऊ शाखा बचत और चालू खातों, आकर्षक ब्याज दरों पर सावधि जमा के साथ ऋण-उत्पादों जैसे सोने या संपत्ति के बदले ऋण प्राप्ति, किफायती आवास ऋण जैसे सभी उत्पादों की पेशकश करेगी

 

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने पैर जमाते हुए एक नई शाखा की शुरुआत की है। रणनीतिक रूप से गोमती नगर क्षेत्र में स्थित यह शाखा बैंक के ग्राहकों की संख्या में वृद्धि में मदद करेगी और लखनऊ में अपनी व्यापक उपस्थिति बनाने में भी सहायक साबित होगी।

https://www.corporatepostnews.com/modi-and-patel-went-cold-on-rbis-money-the-case-ended-on-resignation/ आरबीआई के पैसे को लेकर मोदी और पटेल में गई थी ठन, इस्तीफे पर खत्म हुआ मामला

उत्तर प्रदेश में दूसरा बैंकिंग सेवा केंद्र

नोएडा के बाद उत्तर प्रदेश में यह फिनकेयर का दूसरा बैंकिंग सेवा केंद्र होगा। इस शुभारंभ के अवसर पर राजीव यादव, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक ने कहा, लखनऊ औद्योगिक गतिविधियों और अभिनवता का केंद्र होने के साथ शासन, शिक्षा, वाणिज्य, वित्त, फार्मास्यूटिकल्स और प्रौद्योगिकी का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। जीडीपी के मामले में देश के चोटी के शहरों में से एक होने के नाते, हम एक ऐसे बहुत महत्वपूर्ण समय पर बाजार में प्रवेश करके बहुत खुश हैं। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की लखनऊ शाखा बचत और चालू खातों, आकर्षक ब्याज दरों पर सावधि जमा के साथ ऋण-उत्पादों जैसे सोने या संपत्ति के बदले ऋण प्राप्ति, किफायती आवास ऋण जैसे सभी उत्पादों की पेशकश करेगी।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *