शनिवार, मई 30 2026 | 05:08:55 AM
Breaking News
Home / रीजनल / पहली बार आमजन को गारंटी के साथ मिलेगा योजनाओं का लाभ – शिक्षा मंत्री
For the first time the common man will get the benefit of the schemes with guarantee - Education Minister

पहली बार आमजन को गारंटी के साथ मिलेगा योजनाओं का लाभ – शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला बुधवार को बीकानेर दौरे पर रहे जहाँ उन्होंने विभिन्न महंगाई राहत कैम्पों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित महंगाई राहत कैंप में शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में लाभार्थियों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया गया।

प्रदेश को बचत-राहत और बढ़त वाला बजट दिया सीएम ने

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बचत-राहत और बढ़त वाला बजट दिया। इस बजट के बाद आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्पों ने आमजन को बड़ी राहत दी है। इससे आमजन के चेहरों पर खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इन कैम्पों का लाभ उठाना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहली बार आमजन को गारंटी के साथ योजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे आमजन का परिवार महंगाई की मार से बच सकेगा।

Check Also

Tech Mahindra signs MoU with Marwari University to promote skill-based advanced tech education

टेक महिंद्रा का मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्किल-बेस्ड एडवांस टेक एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

राजकोट. टेक महिंद्रा ने मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू कर छात्रों को नई तकनीकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *