बुधवार, अगस्त 12 2026 | 05:23:58 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मद्यसंयम के लिए चलेगा गुरूशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान
Gurusharan Chhabra public awareness campaign will run for abstinence

मद्यसंयम के लिए चलेगा गुरूशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान

कार्य योजना के लिए 2.5 करोड़ रुपए होंगे व्यय

जयपुर। प्रदेश में नशे एवं मादक पदार्थों के सेवन से समाज एवं लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए स्व. गुरूशरण छाबड़ा जन जागरूकता अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 3 माह की कार्ययोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेशभर में रेडियो, टेलीविजन, सामुदायिक रेडियो, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, एनजीओ तथा सिविल सोसायटी के माध्यम से प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता फैलाई जाएगी। साथ ही, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर में भी मद्यसंयम कार्यशालाएं आयोजित होंगी । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *