शनिवार, मार्च 07 2026 | 12:15:06 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / हेस्टर बायोसाइंसेज मुनाफा 11 फीसदी बढ़ा

हेस्टर बायोसाइंसेज मुनाफा 11 फीसदी बढ़ा

अहमदाबाद. एनिमल हेल्थकेयर सेक्टर की शीर्ष कंपनियों में शामिल हेस्टर बायोसाइंसेज के दिसम्बर, 2021 को पूरे होते नौ महिने के लिए 34.57 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के 31.04 करोड़ के मुनाफे से 11 फीसदी अधिक है। कंपनी की कामकाज से आय 169.10 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि में 145.32 करोड़ थी। निर्यात में वित्त वर्ष 2022 के तीसरी तिमाही में 88 फीसदी और पहले नौ महीने में 14 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (जीबीआरसी), गुजरात सरकार के साथ, कोवेक्सिन के लिए ड्रग सबस्टेंस के निर्माण के लिए भारत बायोटेक के साथ एक लाइसेंसिंग समझौता किया है।

 

Check Also

Reliance Jio launches 'AI-Ready Schools' campaign in Rajasthan

रिलायंस जियो ने राजस्थान में शुरू किया ‘एआई-रेडी स्कूल’ अभियान

राज्य के 1100 से ज्यादा स्कूल जुड़े ‘एआई-रेडी स्कूल’ कैंपेन से   जयपुर. रिलायंस जियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *