बुधवार, मई 13 2026 | 08:58:04 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / होंडा कार्स ने पेश की नई होंडा डब्यूआर-वी
honda-cars-introduced-new-honda-WR-v

होंडा कार्स ने पेश की नई होंडा डब्यूआर-वी

नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने नई होंडा डब्यूआर-वी (Honda Wr-V launched) को लॉन्च किया है। नई होंडा डब्यूआर-वी (Honda Wr-V) को बेहतर एक्सटीरियर्स स्टाइलिंग और समृद्ध इंटीरियर्स के साथ पेश किया गया है। नई डब्यूआर-वी (Honda Wr-V) पेट्रोल और डीजल दोनों में बीएस-6 इंजन के साथ आती है।

नई डब्यूआर-वी पेट्रोल-डीजल बीएस-6 इंजन के साथ

होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ गाकू नाकानिशी ने बताया कि प्रीमियम स्पो्र्टी लाइफस्टाइल व्हीकल होंडा डब्यूआर-वी (Honda Wr-V) ब्रांड्स के वैश्विक डीएनए के साथ आता है और भारत में इसके लगभग एक लाख संतुष्ट ग्राहक हैं। हम निरंतर ऐसे उत्पाद बनाने की दिशा में काम करते है, जो हमारे ग्राहकों को आकर्षित करें। हमें नई डब्यूआर-वी (Honda Wr-V) को नए लुक्स और फीचर्स के साथ लॉन्च करते हुए काफी खुशी हो रही है। नई डब्यूआर-वी (Honda Wr-V) को पेट्रोल और डीजल दोनों में बीएस-6 इंजन के साथ पेश कर रहे हैं ताकि हमारे उपभोक्ताओं के पास चुनाव के लिए अधिक विकल्प मौजूद हों।

यह भी पढें : नई 5वीं पीढ़ी की होंडा सिटी के फीचर्स का खुलासा

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *