रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:40:35 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / हॉटस्टार स्पेशल्स ने आतंकी हमलों पर आधारित स्पेशल ऑप्स लॉन्च किया

हॉटस्टार स्पेशल्स ने आतंकी हमलों पर आधारित स्पेशल ऑप्स लॉन्च किया

जयपुर। नीरज पांडे की यह कहानी भारत में पिछले 19 वर्षों में हुए वास्तविक आतंकवादी हमलों से प्रेरित है! नीरज पांडे द्वारा निर्देशित और शिवम नायर द्वारा सह-निर्देशित इस सीरीज में के. के मेनन, दिव्या दत्ता, विनय पाठक, करण टैकर, सज्जाद डेलैफ्रोज़, सना ख़ान, सैयामी खेर, मेहर विज, विपुल गुप्ता, मुज़म्मिल इब्राहिम सहित अन्य कलाकार भी शामिल है। 19 साल, 12 देश, 6 एजेंट, 1 मास्टरमाइंड, हॉटस्टार स्पेशल्स, फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के साथ, 2020 की सबसे बड़ी स्पाई एक्शन थ्रिलर लॉन्च करने के लिए तैयार है।

आतंकी हमलों में इंडियन इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित

यह तेज़-तर्रार 8-एपिसोड वाली वेब सीरीज वास्तविक आतंकी हमलों में इंडियन इंटेलिजेंस की भूमिका पर आधारित है जिसका सामना भारत ने पिछले 19 वर्षों में किया है। भारतीय संसद पर 2001 में किये गए हमले के साथ शुरू होने वाला यह शो, समय-समय पर हुए अन्य आतंकी हमलों के साथ 26/11 सहित कई अन्य घटनाओं के बारे में बताएगा जिसमें कश्मीर का आतंकवादी हमला भी शामिल है। इंडियन इंटेलिजेंस का मकसद इन सभी हमलों के पीछे एक मास्टरमाइंड को पकड़ना है  – यह भारत के सबसे घातक दुश्मन के लिए इंडियन इंटेलिजेंस में सबसे लंबे समय तक चलने वाली खोज है।

नीरज पांडे, दीपक किंगरानी और बेनज़ीर अली फ़िदा ने लिखा

शो को नीरज पांडे, दीपक किंगरानी और बेनज़ीर अली फ़िदा द्वारा लिखा गया है, इनमे से सभी ने इंडियन इंटेलिजेंस के तरीकों पर ध्यानपूर्वक शोध करते हुए वर्षों बिताए हैं। शो के हर पहलू को उच्च गुणवत्ता वाले रोमांचक अनुभव प्रदान करने के लिए सोचा और बनाया गया है। इस शो के स्तर को ध्यान में रखते हुए, इसे तुर्की, अजरबैजान, जॉर्डन और भारत सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर शूट किया गया है।

17 मार्च 2020 को हॉटस्टार रिलीज

हॉटस्टार स्पेशल्स, स्पेशल ऑप्स प्रस्तुत करता है जिसमें मंजे हुए कलाकार के. के मेनन के साथ-साथ करण टैकर, सैयामी खेर, दिव्या दत्ता, विनय पाठक, मुजम्मि इब्राहिम, मेहर विज, विपुल गुप्ता, सज्जाद डेलैफ्रोज़, परमीत सेठी, गौतम कपूर, सना खान, शरद केलकर, केपी मुखर्जी और कई अन्य अभिनेता शामिल है। हॉटस्टार स्पेशल्स प्रस्तुत करता है स्पेशल ऑप्स जोकि 17 मार्च 2020 को हॉटस्टार वीआईपी पर सात भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *