बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:32:35 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / रितिक रोशन दोबारा करेंगे शादी, ढूंढ ली उन्होंने अपने लिए दुल्हन

रितिक रोशन दोबारा करेंगे शादी, ढूंढ ली उन्होंने अपने लिए दुल्हन


मुम्बई. रितिक रोशन का अपनी सुजैन खान से तलाक हो चुका है। रितिक ने सुजैन से लंबे समय तक रोमांस करने के बाद सन 2000 में शादी की थी। बॉलीवुड में रितिक और सुजैन को आइडियल कपल कहा जाता था। रितिक एक फैमिली मैन माने जाते थे जो अपनी पत्नी और दोनों बेटों को भरपूर वक्त देते थे। अचानक रितिक और सुजैन ने अलग होने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। कोशिश की गई कि रितिक और सुजैन अलग न हो, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद चर्चा चल पड़ी कि रितिक अब दोबारा शादी करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने दुल्हन ढूंढ ली है और जल्दी वे शादी कर सकते हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक सुजैन से ही रितिक दोबारा शादी करना चाहते हैं। सुजैन से अलग होने के बाद भी रितिक उनको भूला नहीं पाए। वे दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां बिताने भी गए। एक-दूसरे के घर पर होने वाली पार्टी में भी शामिल होते रहे। सुजैन के पिता संजय खान और भाई जायद खान से भी रितिक के बेहतरीन संबंध हैं। सुजैन से अलग होने के बावजूद इनमें संबंध नहीं बिगड़े। खास बात तो यह है कि सुजैन की कंपनी में रितिक कम्फर्टेबल महसूस करते हैं। वे अपने दोनों बेटों की खातिर भी एक होना चाहते हैं।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *