मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:08:47 AM
Breaking News
Home / बाजार / IAF ने दिखाए सबूत भारतीय जेट ने मार गिराया था पाक का एक एफ-16 लड़ाकू विमान

IAF ने दिखाए सबूत भारतीय जेट ने मार गिराया था पाक का एक एफ-16 लड़ाकू विमान


नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने साफ कहा है कि उसके पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि पाकिस्तान की एयरफोर्स ने 27 फरवरी को एफ-16 का इस्तेमाल किया था और IAF के मिग 21 बायसन ने एक F-16 को मार गिराया था। सोमवार को मीडिया के सामने आकर एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को बेनकाब करते हुए सबूतों को सामने रखा। IAF ने AWACS एयरबॉर्न वॉर्निंग ऐंड कंट्रोल सिस्टमद्ध रेडार की तस्वीरें भी जारी की हैं। रेडार इमेज का विश्लेषण करते हुए कपूर ने बताया कि इसमें लाल निशान में 3 एयरक्राफ्ट दिख रहे हैं जो पाकिस्तान के एफ-16 हैं।

एयर वाइस मार्शल ने दिखाई लोकेशन
एयर वाइस मार्शल ने डॉगफाइट की लोकेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का एफ-16 पीओके के सब्जकोट इलाके में गिरा था। भारत का मिग-21 क्रैश हुआ था जिसके पायलट सुरक्षित निकल गए थे लेकिन उनका पैराशूट पीओके में गिरा था।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *