मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:22:04 PM
Breaking News
Home / राजकाज / आयकर 5 लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड तत्काल जारी करेगा
Income tax will issue all pending income tax refunds up to Rs 5 lakh immediately.

आयकर 5 लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड तत्काल जारी करेगा

नई दिल्ली। कोरोना आपदा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने आज कुछ बड़े राहत पैकेजो का ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के कहा है कि सरकार ने पांच लाख रुपये तक के सभी लंबित आयकर रिफंड को तत्काल जारी करने का निर्णय लिया है। इससे 14 लाख करदाताओं को लाभ होगा।

लंबित जीएसटी और कस्टम रिफंड को भी करेंगे रिलीज

वित्त मंत्रालय के मुताबिक इनकम टैक्स रिफंड के अलावा सभी लंबित जीएसटी और कस्टम रिफंड को भी रिलीज किया जाएगा, जिससे एक लाख कारोबारियों को फायदा मिलेगा। सरकार कुल 18,000 करोड़ रुपये के रिफंड जारी करेगी। वहीं आयकर विभाग ने ट्विट के जरिये जानकारी दिया है कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए सरकार ने करदाताओं को तत्काल राहत देने का फैसला लिया है।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *