सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 08:48:24 PM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / धान की सरकारी खरीद में इजाफा, नौ फीसदी बढ़कर 306 लाख टन पर पहुंची

धान की सरकारी खरीद में इजाफा, नौ फीसदी बढ़कर 306 लाख टन पर पहुंची

नई दिल्ली. केंद्रीय पूल के लिए सरकार की धान खरीद मौजूदा खरीफ विपणन सत्र 2022-23 में अब तक नौ फीसदी बढ़कर 306.06 लाख टन हो गई है। खाद्य मंत्रालय (ministry of food) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से अधिक मात्रा में धान खरीदा गया है। आमतौर पर धान की खरीद (purchase of paddy) अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद शुरू होती है। हालांकि, दक्षिणी राज्यों में, विशेषकर केरल और तमिलनाडु में यह काम सितंबर से शुरू होता है।

775.72 लाख टन धान खरीद सरकार का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य खरीफ विपणन सत्र 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में 775.72 लाख टन धान खरीद का है। पिछले खरीफ विपणन सत्र में वास्तविक खरीद रिकॉर्ड 759.32 लाख टन हुई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खरीफ विपणन सत्र 2022-23 में 27 नवंबर तक कुल धान खरीद बढ़कर 306.06 लाख टन हो गई है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 280.51 लाख टन थी।

राज्यों में यूं घटी धान की खरीद

पंजाब में धान की खरीद इस विपणन वर्ष में अबतक 2.76 फीसदी घटकर 181.62 लाख टन रह गई है, जो कि साल भर पहले की इसी अवधि में 186.79 लाख टन थी। हरियाणा में धान की खरीद 8.18 फीसदी बढ़कर 58.96 लाख हो गई है जो पिछले साल इस दौरान 54.50 लाख टन रही थी।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, पोल्ट्री उत्पाद सुरक्षित

Check Also

Agreement for JFarm Adaptive Agriculture Research and Extension Center

JFarm अनुकूली कृषि अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र के लिए समझौता

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (TAFE) ने इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *