बुधवार, मई 13 2026 | 07:09:23 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विश्व स्किल्स में भारत ने इतने जीते मैडल?

विश्व स्किल्स में भारत ने इतने जीते मैडल?

नई दिल्ली। वैश्विक मंच पर भारतीय टीम कजान रूस में आयोजित वल्र्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता 2019 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लौटी है। टीम ने 19 पदक और उत्कृष्टता पदक जीते हैं।

एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक किए हासिल

48 सदस्यों की भारतीय टीम ने कजान में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। इस अवसर पर रूसी संघ के प्रेजीडेन्ट व्लादिमिर पुतिन भी मौजूद थे। भारतीय टीम ने विश्वस्तरीय मंच पर कौशल के नए मानक स्थापित किए, भारत 13वें स्थान पर रहा, जबकि 2017 में आबु धाबी में भारत 19 वें स्थान पर रहा था और 11 पदक जीत कर लाया था। इस साल प्रतियोगिता में 63 देशों से 1350 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, जिन्होने 56 प्रकार के कौशल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 19 पदक जीत कर व्यवसायिक कौशल के अध्याय में एक नया इतिहास रचा है। इससे न केवल टीम की प्रतिभा साबित होती है, बल्कि उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का भी प्रमाण मिलता है।

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *