शुक्रवार, मार्च 20 2026 | 08:04:40 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / इंडियन आइडल 11 के विनर सनी हिंदुस्तानी को मिला टी-सीरीज में मौका

इंडियन आइडल 11 के विनर सनी हिंदुस्तानी को मिला टी-सीरीज में मौका

मुंबई। भूषण कुमार ने हमेशा इंडस्ट्री में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया है। चाहे वह म्यूजिक हो या फिल्में, टी-सीरीज के हेड ने हमेशा नए चेहरों का सपोर्ट किया है। टॉप के निर्माताओं में से एक भूषण कुमार इंडियन आइडल 11 के ग्रैंड फिनाले के दौरान मौजूद थे और शो के विजेता का सम्मान भी किया।

भटिंडा के रहने वाले सनी

उभरते गायक सनी हिंदुस्तानी जिन्होंने अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और सिंगिंग के प्रति जुनून के साथ कई दिलों को जीता हैं, उन्हें कई हफ्तों की कड़ी मेहनत और शानदार परफॉरमेंस के बाद शो का विजेता चुना गया। उन्होंने नुसरत फतेह अली खान साहब के कुछ अदभुत सांग्स को अपनी आवाज के साथ एक नया फ्लेवर देकर दर्शकों के दिमाग पर हमेशा के लिए प्रभाव छोड़ दिया। भटिंडा के रहने वाले सनी की जीत के बाद,  भूषण कुमार ने सनी से मुलाकात की और उन्हें म्यूजिक के प्रति सनी की डेडिकेशन काफी अच्छी लगी।सनी को उन्होंने टी-सीरीज के साथ एक म्यूजिक कॉन्ट्रैक्ट का वादा भी किया।

Check Also

 रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में'

‘नैना’ की कहानी मेरी भी कहानी है, संदीपा धर ने फिल्म की रिलीज पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *