गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 09:00:37 AM
Breaking News
Home / बाजार / कोरोना के कारण इलेक्ट्रॉनिक व स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग बंद, कीमतों में हो सकती है वृद्धि

कोरोना के कारण इलेक्ट्रॉनिक व स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग बंद, कीमतों में हो सकती है वृद्धि

नई दिल्ली। कोरोना के कारण कई बड़ी  कंपनियों ने पूर्व नियोजित अपने इवेंट्स रद्द कर दिए हैं, कोरोना की वजह से चीन के कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बंद हैं। इसका असर इस साल पहले तिमाही में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की बिक्री पर पड़ने वाला है। रिसर्च एजेंसी आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में महामारी का रूप ले चुकी कोरोना वायरस की वजह से पहली तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट देखी जा सकती है।

2003 में सार्स से लैपटॉप मार्केट पर पड़ा था असर

आईडीसी चीन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एंटोनियो वांग ने कहा कि इस वायरस के कारण 2020 में डिवाइस की सेल में पहली तिमाही में नकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। हालांकि इसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलु दोनों हैं, आज से 17 साल पहले 2003 में सार्स की वजह से लैपटॉप मार्केट पर असर पड़ा था। उस दौरान देखा गया कि लोगों को इंटरनेट और सूचना के बारे में जागरूकता आई थी और पोर्टल इंटरनेट इनेबल डिवाइस भी लोकप्रिय हुए। डिवाइस मार्केट प्रभावित होगा तो इसके भी शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म फैक्टर्स भी होंगे।

आने वाले समय में दिखेगा असर

आईडीसी के मुताबिक, कॉमर्शियल मार्केट और सेल्स चैनल्स में चीन में मौजूद फिजिकल स्टोर्स के सेल में फरवरी में भारी गिरावट देखी गई है और ई-कॉमर्स चैनल्स के माध्यम से कुछ सेल्स रिकॉर्ड किए गए। आने वाले समय में और असर दिखेगा। कोरोना के कारण डिवाइस मार्केट में सालाना 7 से 10 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा सकती है। कोरोना वायरस के कारण स्मार्टफोन्स सप्लाई चेन प्रभावित होने से कीमतों  में  बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

Check Also

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

5,011 रिवॉर्ड्स का भुगतान; एक घंटे के भीतर 99.2% पेआउट सेटल करने का रिकॉर्ड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *