शनिवार, जून 27 2026 | 11:21:41 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / इंडिगो ने निकाली तीन दिन की सेल, 899 में करें हवाई सफर
DGCA issues warning letter to IndiGo for non-compliance with airfare caps during December 2025

इंडिगो ने निकाली तीन दिन की सेल, 899 में करें हवाई सफर


नई दिल्ली. हवाई ईंधन के बढ़ते दामों के बीच इंडिगो ने तीन दिन की सेल निकाली हैँ। जिसके तहत यात्री 899 रुपये के शुरुआती किराये में हवाई सफर कर सकेंगे। पांच मार्च से शुरू हुई यह सेल सात मार्च तक चलेगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने परिवार और मित्रों के साथ यात्रा करने पर विशेष छूट देने की पेशकेश की है।

इन तारीखों के बीच कर सकेंगे यात्रा

यात्री टिकट बुक करने के बाद 20 मार्च से लेकर के 28 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। इस ऑफर के तहत बुक होने वाले टिकट पर सभी तरह के कर भी शामिल होंगे।

2799 में दिल्ली-बंगलूरू का टिकट

यात्री इस ऑफर के तहत 2799 रुपये में दिल्ली से बंगलूरू के बीच टिकट को बुक कर सकेंगे। वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ का टिकट 1299 रुपये में बुक होगा। इसके अलावा यात्री दिल्ली से फुकेट 7690 रुपये और दुबई का टिकट 8244 रुपये में मिलेगा। मुबंई से दुबई की फ्लाइट टिकट 9027 रुपये में मिलेगी।

मित्रों-रिश्तेदारों के साथ यात्रा पर छूट

अगर आप नवजात बच्चों को छोड़कर चार से लेकर नौ टिकट बुक कराते हैं तो कंपनी यात्रियों को अलग से विशेष छूट देगी। इसे एक तरह की समूह बुकिंग माना जाएगा और नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

यह है कैशबैक ऑफर भी

इसके अलावा यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद भुगतान करने पर कैशबैक भी मिलेगा। इंडसइंड बैंक के कार्ड से बुकिंग पर अधिकतम दो हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। हालांकि यात्रियों को कम से कम चार हजार रुपये मूल्य की बुकिंग करानी होगी। वहीं मोबिक्विक वॉलेट से बुकिंग पर 15 फीसदी कैशबैक 3800 रुपये मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक से भुगतान पर 10 फीसदी 200 रुपये अधिकतम कैशबैक मिलेगा। यात्रियों को उड़ान के दौरान खाने-पीने का सामान खरीदने पर मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म भूषण मलयालम अभिनेता ममूटी और उनके परिवार से मुलाकात की

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *