बुधवार, मई 13 2026 | 08:10:42 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुण्डियारामसर में 8 मार्च को मेगा रोजगार मेले का उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे उद्घाटन
Industry Minister Colonel Rajyavardhan Singh Rathore will inaugurate the mega employment fair in Mundiaramsar on March 8

मुण्डियारामसर में 8 मार्च को मेगा रोजगार मेले का उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे उद्घाटन

40 से ज्यादा निजी नियोजक हजारों युवाओं के रोजगार के सपने को करेंगे साकार

 

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को जयपुर के मुंडियारामसर में उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 1 दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Minister Colonel Rajyavardhan Singh Rathore) करेंगे।

 

उपनिदेशक, रोजगार कार्यालय नवरेखा ने बताया कि मेले में विनिर्माण, लॉजिस्टिक, होटल, बैकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा,सिक्योरिटी,कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 40 निजी नियोजक युवा आशार्थियों का प्राथमिक चयन करेंगें। विभिन्न सरकारी विभाग मेले में विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करेंगे। मेगा रोजगार मेले का अधिक से अधिक युवा आशार्थी एवं नियोजक लाभ प्राप्त कर सकें, इस उद्देश्य से क्यूआर कोड जारी किया गया है जिसके माध्यम से आशार्थी एवं नियोजक मेले में पंजीकृत हो कर भाग ले सकते हैं।

 

बजट घोषणा—2025 में रोजगार मेलों के आयोजन, कैंपस इंटरव्यू तथा नये निवेश के द्वारा स्थानीय युवाओं के रोजगार को प्रोत्साहन देते हुए निजी क्षेत्र में आगामी वर्ष एक लाख 50 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है।

 

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं का आव्हान किया कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। वर्तमान में निजी क्षेत्र में रोजगार की अपार सभावनाएं हैं, अतः अधिक से अधिक संख्या में युवा आशार्थी इस मेगा रोजगार मेले में भाग ले कर उक्त मेले का लाभ उठायें।

 

इस मेगा रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा, आईटीआई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक आदि सभी योग्यताधारी आशार्थियों के लिए रिक्तियां हैं, अतः सभी योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ मेगा रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *