बुधवार, मई 13 2026 | 08:22:40 AM
Breaking News
Home / रीजनल / महंगाई राहत कैम्प : 1.41 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित
महंगाई राहत कैम्प : 1.41 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित

महंगाई राहत कैम्प : 1.41 करोड़ से ज्यादा परिवार हो चुके लाभान्वित

6.37 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 500 रुपये में गैस सिलेण्डर के लिए 48.16 लाख रजिस्ट्रेशन

जयपुर। महंगाई राहत कैम्प में मिल रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को आर्थिक सम्बल मिल रहा है और उन्हें अपना परिवार चलाने में आसानी हो रही है। कैम्प में गारंटी कार्ड प्राप्त करने के बाद लोगों के चेहरों पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। कैम्पों में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों की तादाद प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार शाम तक कैम्पों में 6.37 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, जबकि 1.41 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 48.16 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 80.16 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 9.28 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 89.85 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 56.61 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.07 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 44.79 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 83.18 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.10 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.10 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *