सोमवार, सितंबर 28 2026 | 05:11:05 PM
Breaking News
Home / रीजनल / महंगाई राहत शिविर : ग्रेटर निगम के 7 जोन में अब तक 3 लाख 77 हजार 637 लाभार्थियों ने करवाया पंजीयन
Minister of State for Labor inspected the dearness relief camp in Jalore and saw the arrangements

महंगाई राहत शिविर : ग्रेटर निगम के 7 जोन में अब तक 3 लाख 77 हजार 637 लाभार्थियों ने करवाया पंजीयन

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र में आयोजित हो रहे महंगाई राहत शिविर को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। सुबह 9 बजे से ही आमजन कतारों में लग कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर रहे हैं। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत अब तक कुल 3 लाख 77 हजार 637 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। शुक्रवार को 28 हजार से अधिक लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त किया।

महंगाई राहत शिविरों का निरन्तर निरीक्षण

ग्रेटर आयुक्त महेन्द्र सोनी भी महंगाई राहत शिविरों का निरन्तर निरीक्षण कर रहे हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। शुक्रवार को महेन्द्र सोनी ने मालवीय नगर जोन में कठपुतली नगर वार्ड नं. 142 का औचक निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने महंगाई राहत शिविर में गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन के लिए कूलर, टैन्ट, पेयजल आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है। जिससे शिविर में आये हुए आमजन को परेशानी ना हो। सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कैम्प का मिशन मोड में प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन हो तथा आमजन को मौके पर ही राहत प्रदान की जाये।

10 योजनाओं से संबंधित पंजीकरण

वार्डवार 2 दिवसीय प्रशासन शहरों के संग अभियान (PSKS) एवं महंगाई राहत शिविर साथ-साथ एक ही स्थान पर आयोजित किये जा रहे हैं। शुक्रवार को मुरलीपुरा जोन में वार्ड नं. 4 की हाजरी के पास, मानसरोवर जोन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांग्यावास के सामने तेजा जी का चौक, सांगानेर जोन में ज्ञानेश्वर महोदव मन्दिर सवाई माधोपुर पुलिया के पास, जगतपुरा जोन में हाजरीगाह सब्जी मण्डी के पासमें आयोजित किया गया। इसी के साथ 7 जोन के 37 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत शिविर लगाये गये है। जहां आमजन 10 योजनाओं से संबंधित पंजीकरण करवाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त कर रहे हैं।
शुक्रवार को लगे शिविरों में कुल 28 हजार से भी अधिक रजिस्टेªशन हुए जिसमें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 8 हजार 103, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3 हजार 429, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 6 हजार 563 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 6 हजार 563 सहित अन्य योजनाओं में कुल 28 हजार से भी अधिक रजिस्टेªशन हुए। अब तक कुल 3 लाख 77 हजार 637 लाभार्थीयों ने पंजीकरण करवाया।

Check Also

Chief Minister's Foster Care Scheme: The dreams of Farzana's children are supported

मुख्यमंत्री पालनहार योजना : फरजाना के बच्चों के सपनों को मिला संबल

संकट के दौर में सरकारी सहायता बनी उम्मीद की किरण, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *