मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:08:07 AM
Breaking News
Home / बाजार / MSTC के IPO में अब 20 मार्च तक कर सकते हैं निवेश

MSTC के IPO में अब 20 मार्च तक कर सकते हैं निवेश


नई दिल्ली. सरकारी कंपनी MSTC के आईपीओ में निवेश के लिए समयसीमा बढ़ गई है। इसे बढ़ाकर 20 मार्च तक किया गया है। इस आईपीओ में पहले 15 मार्च तक निवेश किया जा सकता था। इश्‍यू का प्राइस बैंड भी घटाया गया है। इस आईपीओ में सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी के 1.76 करोड़ शेयर बेचने जा रही है। यह कंपनी की पेड-अप इक्विटी पूंजी का 25 फीसदी है। इश्यू का प्राइस बैंड अब घटाकर 120-128 रुपये प्रति शेयर किया गया है। पहले यह 121-128 रुपये प्रति शेयर था। शुक्रवार को बिडिंग के तीसरे दिन यह 1.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था। बताया गया है कि इश्यू के लिए समयसीमा को अब बढ़ाकर 20 मार्च किया गया है। यह इश्यू निवेश के लिए बुधवार को खुला था। यह आईपीओ 226 करोड़ रुपये का है। एनएसई के आंकड़ों से पता चलता है कि इश्यू को 19869390 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। जबकि इश्यू का आकार 17670400 शेयरों का है।

Check Also

Eventions’ ' IPO opens on September 30, 2026; company aims to raise Rs 38.12 crore

ईवेन्शन्स का IPO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा; कंपनी का रू. 38.12 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

  ईवेन्शन्स लिमिटेड, Rs. 112 से Rs. 118 प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य बैंड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *