शनिवार, जून 27 2026 | 08:29:14 AM
Breaking News
Home / बाजार / म्यूचुअल फंड आईटी शेयरों में कर रहे हैं निवेश, होल्डिंग 10 फीसदी बढ़ी

म्यूचुअल फंड आईटी शेयरों में कर रहे हैं निवेश, होल्डिंग 10 फीसदी बढ़ी

 

टीना सुराना. जयपुर. म्यूचुअल फंड आईटी कंपनियों के शेयरों में खूब निवेश कर रहे हैं। जनवरी में आईटी कंपनियों के शेयरों में इनकी होल्डिंग 10 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान म्यूचुअल फंडों ने आईटी कंपनियों में 88,693 करोड़ रुपए का निवेश किया। एस म्यूचुअल फंड के आंकड़ों से इसका पता चलता है। म्यूचुअल फंड मैनेजर इस निवेश के बढऩे के पीछे कई कारण गिनाते हैं। उनका कहना है कि रिटर्न का बढऩा, सेक्टर में उचित वैल्यूएशन और रुपये की कमजोरी ने आईटी सेक्टर में निवेश को हवा दी है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि बीते साल तक भारतीय आईटी सेक्टर ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रहा था मार्जिन प्रोफाइल घट रहा था, वीजा जैसे परिचालन से जुड़े मसले थे। इन सभी स्थितियों में तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल की गिरावट से भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों की कीमतें आकर्षक हो गई हैं। इनमें अच्छा मुनाफा बनाने का अवसर है। पिछले साल 15 फरवरी तक आईटी सेक्टर का प्रदर्शन सबसे जोरदार रहा था। इस दौरान इसका औसत रिटर्न 17.40 फीसदी था। टाटा डिजिटल इंडिया फंड ने इस अवधि में सर्वाधिक 26.70 फीसदी रिटर्न दिया, जबकि सबसे कम 12.89 फीसदी रिटर्न आदित्य बिड़ला सनलाइफ डिजिटल फंड का रहा। म्यूचुअल फंड मैनेजरों को लगता है कि आने वाले दिनों में यह ग्रोथ बनी रहेगी। उनका कहना है कि भारतीय आईटी सेक्टर ग्लोबल इकोनॉमी, खासतौर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर काफी ज्यादा निर्भर है।

Check Also

Gold and silver market illuminated on Dhanteras, sales of coins increased

सस्ते में सोना खरीदने का मौका, चांदी का दाम 2.70 लाख रुपए के नीचे फिसला

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। इससे सोने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *