रविवार, जुलाई 26 2026 | 01:19:44 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / इसुजु मोटर्स इंडिया ने जोधपुर में अपनी सेल्स और सर्विस पेशकश को मजबूत किया

इसुजु मोटर्स इंडिया ने जोधपुर में अपनी सेल्स और सर्विस पेशकश को मजबूत किया

जयपुर.: लोकप्रिय डी-मैक्‍स पिक-अप्‍स और एसयूवी के जापानी विनिर्माता, इसुजु मोटर्स इंडिया ने आज जोधपुर में एक नये डीलर ‘टॉर्क इसुजु’ की नियुक्ति के साथ ही अपनी नई 3एस (सेल्‍स, सर्विस और स्‍पेयर्स) फैसिलिटी का उद्घाटन किया है। इस तरह कंपनी ने ग्राहकों के करीब रहने के अपने प्रयास को जारी रखा है।  ‘टॉक इसुजु’ परेशानी से मुक्‍त सेल्‍स और सर्विस सपोर्ट देकर ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेगा और राजस्‍थान में इसुजु की मौजूदगी को और सुदृढ़ करेगा। जोधपुर का यह आउटलेट जयपुर में पहले से चल रहे इसुजु आउटलेट्स के नेटवर्क में शामिल हो गया है।

इस अवसर पर इसुजु मोटर्स इंडिया के डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री केन ताकाशिमा ने कहा, “इसुजु के वाहनों को देशभर और खासकर राजस्‍थान के ग्राहकों से बहुत अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है। ‘टॉर्क इसुजु’ नामक इस नई सुविधा का उद्घाटन जोधपुर और आस-पास के शहरों, जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और सिरोही में इसुजु के वाहनों की बढ़ती जरूरत पूरी करने के लिये हुआ है। इसुजु डी-मैक्‍स एस-कैब और वी-क्रॉस इस क्षेत्र में ग्राहकों के पसंदीदा वाहन रहे हैं। हम अपने ग्राहकों की बेहतर सेवा के लिये ‘टॉर्क  इसुजु’ के साथ भागीदारी कर खुश हैं और उनकी टीम को उनके सफर के लिये शुभकामनायें देते हैं।”

टॉक इसुजु के मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री कुरेन अमीन ने कहा, “हम जोधपुर में इसुजु का प्रतिनिधित्‍व करते हुए प्रसन्‍न हैं, क्‍योंकि हमें यहाँ इसुजु पिक-अप्‍स और एसयूवी की रेंज के लिये अच्‍छी संभावना दिखती है। इसुजु की यह रोमांचक रेंज इस क्षेत्र में कई बिजनेसमैन और एनर्जी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनियों की पहली पसंद बन चुकी है, जिसका कारण इसकी वर्सेटिलिटी, परफॉर्मेंस और वैल्‍यू है। हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और हमेशा सही सेवा देना जारी रखेंगे।”

Check Also

Power hitter Ishan Kishan joins hands with Ai+ smartphone

पावर हिटर ईशान किशन ने Ai+ स्मार्टफोन के साथ मिलाया हाथ

एक ऐसा स्मार्टफोन जो कभी समझौता नहीं करता और एक ऐसा खिलाड़ी जिसने कभी सीमाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *