रविवार, सितंबर 27 2026 | 06:02:39 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / आईटीसी एंगेज ने पेश किया “एंगेज मोमेंट्स” – गिफ्ट एन इमोशन

आईटीसी एंगेज ने पेश किया “एंगेज मोमेंट्स” – गिफ्ट एन इमोशन

नई दिल्ली : इस त्योहारी सीज़न में आईटीसी एंगेज ने भारत में थॉटफुल गिफ्ट देने के ट्रेंड को प्रेरित करने के लिए एक कैंपेन के माध्यम से एंगेज मोमेंट्स गिफ्ट सेट पेश किया है। खुशबू बेहद व्यक्तिगत होती है और एंगेज मोमेंट्स प्रीमियम खुशबू गिफ्ट सेट के साथ, ब्रांड हर किसी को एक थॉटफुल गिफ्ट देने के लिए प्रोत्साहित करता है।

समीर सतपथी, डिविजनल चीफ एक्जीक्यूटिव, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बिजनेस, आईटीसी लिमिटेड ने कहा , “खुशबू प्यार का सदाबहार प्रगटावा है जो खूबसूरत पलों की यादें ताजा करती है। एंगेज परफ्यूम सुगंधों का एक स्पेक्ट्रम पेश करता है, जिनमें से प्रत्येक एक अनूठा अनुभव है, जिसे स्टाइल और पसंद के विविध पैलेट के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, एंगेज मोमेंट्स गिफ्ट देने के ट्रेंड को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है, जो व्यक्तियों को बधाई और पारंपरिक गिफ्ट विकल्पों से परे कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा!”

इस त्योहारी सीज़न के लिए एंगेज मोमेंट्स उपहार सेट का चयन अनोखी थॉटफुलनेस का प्रतीक है। जोड़ों और व्यक्तियों के लिए सुगंध सेटों में उपलब्ध, एंगेज मोमेंट्स, पुरुषों के के साथ फ्रेश फेमिनिन की एक श्रृंखला पेश करता है और मैस्कुलिन फ्रेग्रेन्स में बर्गमोट, पचौली और चंदन और फेमिनिन फ्रेग्रेन्स में ग्रीन एप्पल, एलीमी, वाइट फ्लोरल और पचौली के साथ ओरिएंटल विथ ग्रीन नोट्स पेश करता है। जबकि मिठाइयाँ और सूखे मेवे आनंददायक होते हैं, यह उपभोक्ताओं को एंगेज मोमेंट्स के साथ भावनाओं को उपहार में देने का अनूठा विकल्प देता है!

व्यक्तिगत सेट की कीमत 599/- रुपये है और दोहरे उपहार पैक की कीमत 1198/- रुपये है। एंगेज मोमेंट्स गिफ्टिंग रेंज ऑनलाइन तथा सेट ब्लिंकइट, अमेज़ॅन, नायका, पर्पल और पूरे भारत में चुनिंदा रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।

ओगिल्वी इंडिया द्वारा तैयार किए गए कांसेप्ट पर आधारित, आईटीसी एंगेज एक दिल छू लेने वाली फिल्म के माध्यम से एंगेज मोमेंट्स प्रस्तुत करता है, जहां थॉटफुल गिफ्ट्स देने की कला केंद्र में आती है और स्नेह से भरे संबंधों को दर्शाती है। बैकड्रॉप में चंचल रोमांस के पलों और त्योहारी सीज़न में गिफ्ट देने की सांस्कृतिक बारीकियों के साथ, यह फिल्म दिवाली के दृश्य और रील रोमांटिक जोड़ी रोनित रॉय और श्वेता तिवारी के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री को दर्शाती है। दिल की बातों और खूबसूरत मुस्कुराहटों के माध्यम से, फिल्म खूबसूरती से दर्शाती है कि कैसे एंगेज मोमेंट्स गिफ्ट सेट सिर्फ एक गिफ्ट नहीं है, बल्कि एक ऐसी याद है , जो रौशनी और प्यार के इस मौसम के दौरान दिलों के बंधन की याद दिलाती है।

Check Also

Electronic manufacturing subsidy scheme starts today

AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

नई दिल्ली, दिल्ली.  भारत की मैन्युफैक्चरिंग MSMEs केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं; बल्कि ये रोजगार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *