गुरुवार, मार्च 19 2026 | 10:30:53 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / जेसीबी ने पेश की सीईवी स्टेज की नई रेंज

जेसीबी ने पेश की सीईवी स्टेज की नई रेंज

जयपुर। निर्माण उपकरण वाहनों के भारत के अग्रणी निर्माता जेसीबी इंडिया ने सीईवी स्टेज चतुर्थ के अनुरूप व्हील्ड निर्माण उपकरण वाहनों की अपनी नई रेंज लॉन्च की। जेसीबी इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक दीपक शेट्टी ने बताया कि इन मशीनों के लॉन्च से जेसीबी इंडिया उद्योग की पहली कंपनी बन गई है, जिसने अपनी व्हील्ड मशीनों की रेंज में सीईवी स्टेज चतुर्थ उत्सर्जन मानकों को लाया है। उन्होंने बताया कि यह नई रेंज पर्यावरण और स्थिरता के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता है। उत्सर्जन में कम होने के अलावा, ये मशीनें अधिक ईंधन-कुशल भी हैं, इस प्रकार उपकरण के स्वामित्व की कुल लागत को कम करती हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 1.80 लाख लाइव ङ्क्षलक सक्षम जेसीबी मशीनें बेची जा चुकी हैं। इसने ग्राहकों के अपने बेड़े को प्रबंधित करने के तरीके को बदल दिया है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *