रविवार, फ़रवरी 01 2026 | 05:41:42 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / राजस्थान में 2.69 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, सितम्बर में जोड़े 79000 से ज्यादा नए उपभोक्ता
Jio leads in Rajasthan with 26.9 million customers, adds over 79,000 new users in September

राजस्थान में 2.69 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो सबसे आगे, सितम्बर में जोड़े 79000 से ज्यादा नए उपभोक्ता

राज्य में वायरलेस और वायरलाइन दोनों सेग्मेंट्स में जियो बना नंबर-1 ऑपरेटर

जयपुर. रिलायंस जियो ने राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। अत्याधुनिक 5जी नेटवर्क के विस्तार के साथ, जियो ने सितम्बर 2025 में 79,406 नए मोबाइल उपभोक्ता जोड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जियो के कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 2.69 करोड़ हो गई है, जिससे वह स्पष्ट रूप से नंबर-1 ऑपरेटर बना हुआ है।
वहीं, बीएसएनएल ने 13,134 नए उपभोक्ता जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने क्रमशः 1.20 लाख और 47,181 उपभोक्ताओं को खोया। सितम्बर में राजस्थान का कुल वायरलेस उपभोक्ता आधार 6.46 करोड़ तक पहुंच गया है।
वायरलाइन और फिक्स्ड वायरलेस सेगमेंट में भी जियो का वर्चस्व बरकरार है। राज्य में जियो के इस श्रेणी में 11.2 लाख उपभोक्ता हैं, जो एयरटेल के 4.88 लाख और वोडाफोन के 10,225 ग्राहकों से कहीं अधिक हैं। राजस्थान में कुल वायरलाइन और फिक्स्ड वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या अब 20 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जियो राजस्थान में वायरलेस और वायरलाइन – दोनों ही श्रेणियों में सबसे अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता बना हुआ है।

Check Also

जियो–ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने लॉन्च किया ‘जियो–ब्लैकरॉक सेक्टर रोटेशन फंड’

ब्लैकरॉक की सिस्टमेटिक एक्टिव इक्विटीज (SAE) रणनीति से संचालित होगा नया इक्विटी फंड, न्यू फंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *