शनिवार, अक्तूबर 17 2026 | 05:24:24 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / जियो-क्रेडिट ने लॉन्च किया एआई आधारित ब्रांड कैंपेन
JioCredit launches AI-based brand campaign

जियो-क्रेडिट ने लॉन्च किया एआई आधारित ब्रांड कैंपेन

एआई से तैयार ब्रांड फिल्म के जरिए बताई भारतीयों के सपनों की कहानी

मुंबई. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की लेंडिंग सब्सिडियरी जियो-क्रेडिट लिमिटेड (JCL) ने अपना नया ब्रांड मार्केटिंग कैंपेन #HarBadeSapneKePeeche लॉन्च कर दिया है। यह कैंपेन हर भारतीय के सपनों और उनकी आकांक्षाओं को समर्पित है। कैंपेन के केंद्र में एआई-पावर्ड ब्रांड फिल्म है, जिसमें भारतीयो के सपनों की झलक दिखाई गई है, जैसे पहला घर खरीदने का सपना, युवा उद्यमी का अपनी बेकरी शुरू करने का साहस और एक बहन द्वारा भाई की शिक्षा का सपना साकार करने की कहानी। कैंपेन डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया, प्रिंट, रेडियो और आउटडोर मीडिया पर व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
जियो क्रेडिट ग्राहक-केंद्रित डिजिटल यात्रा को आगे बढ़ाते हुए होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज और कॉर्पोरेट लेंडिंग जैसे विविध समाधान प्रदान कर रहा है। ये सेवाएं जियो क्रेडिट की वेबसाइट, जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध हैं।
जियो क्रेडिट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कुसल रॉय ने कहा कि “कम समय में ग्राहकों से मिला भरोसा कंपनी के बढ़ते लोन बुक में साफ झलकता है। उन्होंने कहा कि जियो क्रेडिट का फोकस क्रेडिट को अधिक लोकतांत्रिक, सहज और किफायती बनाने पर है, जिसमें एआई आधारित नवाचार केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।“

Check Also

Anant Ambani's 'Champions of Care' campaign will reach 2 million animals every year.

अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

देशभर के 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ से जुड़े, इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *