रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:31:00 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / कामधेनु लिमिटेड ने पेश किया नया स्टील

कामधेनु लिमिटेड ने पेश किया नया स्टील

नई दिल्ली। कंस्ट्रक्शन स्टील के क्षेत्र में एक बार फिर इनोवेटिव स्टील को पेश करते हुए, कामधेनु लिमिटेड ने देश में अपनी तरह के नए स्टील पावर अलॉय स्टील 10000  को पेश किया है। मेटल अलॉय की खूबियों के साथ भारतीय बाजार में पेश किया पीएएस 10000 कंस्ट्रक्शन को बेजोड़ मजबूती और सुरक्षा देने में सक्षम है।

पावर अलॉय स्टील 10000 का नाम दिया

इसका अनूठा डिजाइन कंक्रीट के साथ 3600 की लॉकिंग देता है, जिससे कंक्रीट के साथ 10000 पीएसआई तक की मतबूती मिलती है। कामधेनु लिमिटेड ने रिबार के क्षेत्र में अनुसंधान कर रिबार को बेजोड़ क्षमता के साथ पेश किया है। कंपनी का ये अनुसंधान रिबार उद्योग/स्टील इंडस्ट्रीज को अगले स्तर पर ले कर जाएगा। कंपनी ने इसे पावर अलॉय स्टील 10000 का नाम दिया है। इसके मानक जैसे बीआईएस और अंतर्राष्ट्रीय मानकों से भी बेहतर है। अलॉय के साथ पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसके रिब डिजाइन को भी अनूठा बनाया है जो 3600 की लॉकिंग देता है।

Check Also

Electronic manufacturing subsidy scheme starts today

AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

नई दिल्ली, दिल्ली.  भारत की मैन्युफैक्चरिंग MSMEs केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं; बल्कि ये रोजगार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *