मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:02:38 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / INTERNATIONAL WOMEN:S DAY 2019 : कंगना रनौत ने कहा महिलाएं खुद पर रखें विश्वास

INTERNATIONAL WOMEN:S DAY 2019 : कंगना रनौत ने कहा महिलाएं खुद पर रखें विश्वास


मुंबई. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने महिला दिवस international women’s day के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिलाओं को संदेश देते हुए कहा है कि वे अपने आप पर विश्वास रखें। कंगना ने कहा हैं महिलायें उतनी ही सशक्त है जितना वह खुद को मानती हैं। अगर आप इस बात में विश्वास नहीं रखती कि आप समान हैं तो विश्वास रखें इस पर कोई और विश्वास नहीं रखेगा कि आप समान हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में कंगना रनौत ने महिला सशक्तिकरण पर यह भी कहा था कि महिलाएं सदा से ही शक्तिशाली रही हैं। उन्हें और सशक्त करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी माताओं ने उन सभी चीजों से हमें दूर रखा है या बचाए रखा है जिससे हमें खतरा था। जिससे इस बात का पता चलता है कि उन्हें इस बात की जानकारी दी कि उनकी क्षमता क्या है और वह क्या करने में सक्षम है।                                                                                                                               मुझे नहीं लगता महिलाओं को सशक्तिकरण की आवश्यकता है।महिलाओं को कमजोर दर्शाना कुछ नहीं बस एक प्रोपेगेंडा है। गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म मणिकार्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी इसमें उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस त्याग और बलिदान को दर्शाया है। इस फिल्म में उनके अलावा अंकिता लोखंडे ने अहम भूमिका निभाई थी जो झलकारी बाई के किरदार में नजर आई थी। अंकिता लोखंडे ने इस फिल्म के साथ फिल्मों में उनकी यात्रा का शुभारम्भ किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ा का भी आंकड़ा पार किया था और यह फिल्म सफल फिल्मों में शुमार हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *