सोमवार, नवंबर 09 2026 | 02:39:34 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / केबीसी ग्लोबल: मुथुसुब्रमण्यन बने कार्यकारी निदेशक

केबीसी ग्लोबल: मुथुसुब्रमण्यन बने कार्यकारी निदेशक

नासिक. कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट विकास क्षेत्र के एक प्रमुख कंपनी केबीसी ग्लोबल लिमिटेड (जिसे पहले कार्डा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने कार्यकारी निदेशक और सीईओ के रूप में मुथुसुब्रमण्यन हरिहरन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है जो 09 जुलाई 2024 से लागु होगी। कंपनी के बॉर्ड ऑफ डिरेक्टर्स ने 08 जुलाई 2024 को हुई। बैठक में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। वह आगामी आम बैठक की तारीख तक पद पर बने रहेंगे। मुथुसुब्रमण्यन हरिहरन कंपनी द्वारा निर्धारित वैश्विक व्यापार विकास का नेतृत्व करने और कंपनी की रणनीतिक योजना के निष्पादन और संगठन के दृष्टिकोण, मिशन और रणनीतिक उद्देश्यों को बनाने और कम्यूनिकेट करने के लिए जिम्मेदार होंगे। व्यवसाय विस्तार के नए अवसर तलाशने के इरादे से, कंपनी ने मुंबई में मैत्रय बिजनेस पार्क, कॉसमॉस बैंक के सामने, हनुमान रोड, विले पार्ले में कॉर्पोरेट ऑफिस खोला है।

Check Also

डीएचएल एक्सप्रेस

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्यौहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा

ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *